Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सिंचाई विभाग कार्यालय का उद्घाटन करते जल-शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

भारत रक्षक न्यूज

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज जिले में भ्रमण के लिए पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सबसे पहले सिंचाई विभाग के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। उसके बाद कार्यालय का निरीक्षण और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। जहां से वह बांधों को निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

जिले में पहुंचने के बाद उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय, मुख्य गलियारा सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और कार्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जनपद में बारिश की मात्रा, नहर टेलों में पानी की स्थिति, बाढ़ राहत तैयारियों आदि के संदर्भ में जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी टेलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने बाढ़ की स्थिति में राहत संबंधी सभी इंतेजाम करने का निर्देश दिया।

इसके बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहाँ उन्हें पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गेस्ट हाउस में जलशक्ति मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास व समीर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!