उत्तरप्रदेश

वाहन चालकों की हड़ताल बना यात्रियों का शिरदर्द

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज,नए वर्ष के रुप में 01 जनवरी 2024 नए वर्ष की शुरुआत करते ही यात्रियों पर यातायात का संकट आ पड़ा।पहली जनवरी से वाहन चालक शासन के कठोर कानून की वजह से 3 दिन के लिए सड़क पर वाहन न चलाने का हड़ताली बिगुल बजा दिया है।जिसके वजह से राहगीरों को पैदल चलने पर मजबूर हो जाना पड़ गया है।जनपद के हर चौराहों पर चालक वाहन न चलाने की नाराबाजी भी करते पाए गए हैं।सरकारी बस चालकों से लेकर प्राइवेट चालक सब लोग एक साथ हड़ताल में एकजुट हो गए है।हड़ताल के कारण मरीज अपनी दवा नही करवा पा रहा है,यात्री अपने मंजिल तक नही पहुंच पा रहे हैं।ट्रांपोर्टिग व्यवस्था बाधित होने पर देश के महंगाई का असर क्या होगा।इस हड़ताल पर यदि शासन का अंकुश नहीं लगाया गया तो यह हड़ताल मौजूदा शासन पर सीधे असर डालेगा।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!