Uncategorized

घर लौट रहे दोनो भाईयो की सड़क दुर्घटना में मौत

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज,घुघली थाना क्षेत्र रामपुर बालडीहा के आधीरात को पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबह भीषण सड़क हादसे में जनपद के घुघली क्षेत्र के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाने के ग्राम रामपुर बलडिहा निवासी ठगई देवान के चार लड़के हैं। उनके दो लड़के साहेब अली पुत्र ठगई देवान उम्र 30 वर्ष, नायेव अली पुत्र ठगई देवान उम्र 20 वर्ष दिल्ली काम करते थे।
मोहर्रम का मनाने छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे थे रास्ते में ही अमेठी जनपद टोल प्लाजा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस व अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर में दो सगे भाईयो की मौत हो गई। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!