उत्तरप्रदेश

कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी संपूर्ण कर्जा माफ/मनरेंगा मजदूरी 400 सौ रुपए-वीरेन्द्र चौधरी लोक सभा प्रत्याशी महराजगंज

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज इंडिया गठबंधन महराजगंज लोकसभा के प्रत्याशी श्री वीरेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता किया। जिसमे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव कांग्रेस

के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह समाजवादी पार्टी के अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव उपस्थित रहे।

गठबंधन प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी ने कहा की कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके मुख्य बिंदु पर प्रकाश

डालागया कांग्रेस के घोषणा पत्र में सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी एमएसपी की गारंटी दी गयी। जैसा की आप लोग जानते है

कांग्रेस ने पिछले सरकार में किसानो का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया था। युवाओ को तीस लाख रोजगार दिया जायेगा। मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये किया जायेगाए प्रत्येक

परिवार की महिला मुखिया को एक लाख प्रतिवर्ष दिया जायेगा। अग्निवीर योजना बंद करके पूर्ण नौकरी दी जायेगी। स्थानीय स्तर पर जो रेलवे लाइन की बात हो रही है वह प्रधानमंत्री गतिमान योजना मे जगह ना मिलाने से समय से रेल लाइन नही बनेगी।

महराजगंज के लोगो को और इंतजार करना पड़ेगा। भाजपा ने लाखो सहारा खाताधारकों को ऑनलाइन कराया मगर कोई भुगतान नही हुआ। कॉग्रेस की सरकार बनते ही एक एक पाई का भुगतान कराया जायेगा। जनपद की बंद पडी चीनी मिलो को चलू कराया जायेगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष प्रणव गौतम जिला सचिव विजय यादव कांग्रेस के इस्टेयाक अहमद राजीव पांडेय दीप चंद तिवारी तेजबहादूर पांडेय. हरेंद्र यादव उपस्थित रहे

Bharat Rakshak News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!