उत्तरप्रदेश

सार्ट सर्किट के वजह से बड़ी नुकसान होते होते टल गई।

भारत रक्षक न्यूज

महराजगंज घुघली थाना क्षेत्र ग्राम सभा रामपुर बलडीहा सिवान खेत के रास्ते गुजर रही 11000 वोल्टेज की तार से आज एक बार फिर बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।

महराजगंज (घुघली) शुक्रवार को सुबह-सुबह लगभग 6:30 के वक्त रामपुर बलडीहा सिवान में खेतों से होते हुए 11000 वोल्टेज की विद्युत तार के साट सर्किट होने से गेंहू के लहलहाते फसल का कुछ हिस्सा आग से जल गया। किसान द्वारा जले हुए हिस्से के फसल को काट दिया दिया गया।

समय रहते स्थानीय लोगों के बचाव से आज एक बार फिर बड़ी दुर्घटनाएं होते-होते टल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि जो भी खेतों के रास्ते होते हुए 11000 वोल्टेज की सप्लाई दौड़ रही है , समय रहते सभी तारों को प्रशासन द्वारा बदल देने की आवश्यकता है। अन्यथा भविष्य में भी बड़ी अनहोनी की आसंका जताई जा सकती है।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!