उत्तरप्रदेश

भिसवा शिकारपुर कर्बला पर लहराया तिरंगा-लोगों मे भाई चारें का मिसाल

भारत रक्षक न्यूज

ब्यूरो चीफ बिपिन सिंह महराजगंज

शिकारपुर/महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर भिसवा कर्बला पर तिरंगा लहरा कर भाई चारे का मिसाल कायम किया गया विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला लगा जो इस क्षेत्र का काफी चर्चित मेलों मे गडना की जाती है।इस मेले मे बरवा विद्यायपति,शिकारपुर, दरौली,अजमतपुर,भिसवा, कोदईला,अज्ञया आदि जगहो से ताजिया कर्बले पर शनिवार को मोहर्रम पर्व पर परम्परागत विशाल जुलूस निकला।इस दौरान सैकड़ों ​पर ताज़िये,बुर्राक़,सवारियां, इस्लामी परचम के निशानों के साथ यह जुलूस शहर के कई इलाकों से होता हुआ करबला पहुंचा। हर वर्ष की भांति इस बार भी पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.व) साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत की यादगार मोहर्रम योम-ए-आशुरा पर विशाल परम्परागत जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारो लोग शामिल रहें

अलग अलग तरह के संदेश देते बच्चे।मोहर्रम का महीना मुस्लिम समाज के लिए बहुत अहम होता है। वैसे तो यह महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता,इस महीने से इस्लाम का नया साल शुरू होगा। करीब 1400 वर्ष पहले इसी दिन इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत हुसैन को कत्ल किया गया था। इसी घटना की याद में मुस्लिम समाज का एक बहुत बड़ा तबका हर साल मोहर्रम गम के साथ मनाता है। इस दिन ताजिए निकालना, मातम मनाना और कर्बला पर इकट्ठा होकर याद ए हुसैन में आंसु बहाए जाते हैं।

Bharat Rakshak News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!